ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

अब PMCH में कोरोना मरीजों के लिए 1200 बेड, सरकार ने बेकाबू हालात देख किया फैसला

PATNA : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में अब ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज हो पाएगा। सरकार ने पीएमसीएच की 75 फ़ीसदी बेड पर कोरोना मरीजों का इलाज कराने का फैसला किया है।

अब PMCH में कोरोना मरीजों के लिए 1200 बेड, सरकार ने बेकाबू हालात देख किया फैसला
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में अब ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज हो पाएगा। सरकार ने पीएमसीएच की 75 फ़ीसदी बेड पर कोरोना मरीजों का इलाज कराने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद पीएमसीएच में अब तकरीबन 1200 कोरोना मरीजों का इलाज संभव हो पाएगा। 


पीएमसीएच में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेड की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने अस्पताल प्रशासन को दिया है। इसके लिए उन्होंने पीएमसीएच प्रशासन को आवश्यक की तैयारी करने को कहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के दौरान पीएमसीएच के प्राचार्य और अधीक्षक को प्रत्यय अमृत ने बेड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। फिलहाल पीएमसीएच में कोरोना मरीजों के लिए 100 बेड ही मौजूद हैं। पीएमसीएच इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। 


पीएमसीएच में फिलहाल कुल बेड की क्षमता 1750 है। 75 फ़ीसदी आरक्षित होने के बाद लगभग 1200 कोरोना मरीजों को मिल पाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिशा निर्देश मिलने के बाद पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ बी पी चौधरी ने शनिवार की शाम तैयारियों का जायजा भी लिया। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में है सरकार को यह समझ में नहीं आ रहा कि वैकल्पिक बेड का इंतजाम कहां किया जाए। इसीलिए पहले आईजीआईएमएस को कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने का फैसला किया गया और अब पीएमसीएच में 75 फ़ीसदी बेड पर कोरोना मरीजों का इलाज करने का फैसला किया गया है।

टैग्स