ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पटना में गोवा सिटी का सपना दिखाने वाले पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन ने फर्जी प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों वसूले, रेरा ने तीन प्रोजेक्ट को किया रद्द

PATNA : राजधानी पटना में गोवा सिटी और मुंबई रेजिडेंसी जैसे प्रोजेक्ट का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए लेने वाले पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के ऊपर रेरा का डंडा चला है। रेरा ने पल्लवीराज

पटना में गोवा सिटी का सपना दिखाने वाले पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन ने फर्जी प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों वसूले, रेरा ने तीन प्रोजेक्ट को किया रद्द
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में गोवा सिटी और मुंबई रेजिडेंसी जैसे प्रोजेक्ट का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए लेने वाले पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के ऊपर रेरा का डंडा चला है। रेरा ने पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन की तीन प्रोजेक्ट गोवा सिटी, मुंबई रेसिडेंसी और बॉलीवुड रेसिडेंसी को रद्द कर दिया है। रेरा ने इन परियोजनाओं में ग्राहकों से लिए पैसे को सूद समेत दो महीने के भीतर लौटाने के आदेश भी दिया है। पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन ने इन प्रोजेक्ट का नक्शा पास कराए बिना शुरुआत करने के लिए रेरा ने निबंधन का आवेदन खारिज किया है।


पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन के खिलाफ रैना ने जो फैसला सुनाया है उसकी कॉपी बिल्डर संजीव श्रीवास्तव को भेजकर पालन करने के लिए कहा गया है। पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन इन प्रोजेक्ट के नाम पर ग्राहकों से 6 करोड़ वसूल चुका था। रेरा के आदेश में कहा गया है कि पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन की एक भी परियोजना रजिस्टर्ड नहीं है। इस कारण उसे ग्राहकों से एक भी रुपया लेने का अधिकार नहीं है। बिल्डर ने केवल बैंक खातों के जरिए छह करोड़ 13 लाख 88 हजार रुपए अवैध तरीके से वसूले। 


पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन में फर्जीवाड़े के जरिए नगद में जो राशि ली उसका कोई हिसाब किताब नहीं है। अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लोगों को बेवकूफ बनाया। कंपनी में बुकिंग करने वाले लोग परेशान हैं। रेरा के आदेश के बाद अब पल्लवीराज कंस्ट्रक्शन अपने फर्जी प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले लोगों की रकम कैसे लौटा पाती है यह एक बड़ा सवाल है।

टैग्स