ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना के नए DM ने लिया कड़ा एक्शन, 25 कर्मियों का रोका वेतन, ऑफिस से गायब थे ये कर्मचारी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. नए DM चंद्रशेखर सिंह ने एक कडा एक्शन लिया है. जिलाधिकारी ने 25 कर्मियों का वेतन रोक दिया है. कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में

पटना के नए DM ने लिया कड़ा एक्शन, 25 कर्मियों का रोका वेतन, ऑफिस से गायब थे ये कर्मचारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. नए DM चंद्रशेखर सिंह ने एक कडा एक्शन लिया है. जिलाधिकारी ने 25 कर्मियों का वेतन रोक दिया है. कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में ये सभी कर्मी अपने ऑफिस से गायब मिले थे. जिसके कारण डीएम ने उनके खिलाफ यह सख्त कदम उठाया. इसके साथ ही उन्होंने अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि वह ऐसे कर्मचारियों को डिटेक्ट कर उनपर कार्रवाई करें. 


दरअसल पटना के नए DM चंद्रशेखर सिंह जब अपने कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ये सभी कर्मी अपने-अपने ऑफिस से गायब थे. DM के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों में 6 कर्मी जिला सामान्य शाखा के, 9 कर्मी जिला भू अर्जन कार्यालय के, 3 कर्मी जिला कल्याण कार्यालय, 3 कर्मी जिला आपूर्ति कार्यालय, 3 कर्मी जिला आपदा शाखा और  1 कर्मी जिला स्थापना शाखा के हैं.


जिलाधिकारी ने जिला से लेकर अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मियों को मुख्यालय में बने रहने और पूरी जवाबदेही एवं निष्ठा से सरकारी दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जा सकता है और अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


नए डीएम का कहना है कि सभी अधिकारियों और कर्मियों को सरकारी कार्य के प्रति जवाबदेह होना होगा. वे पूरी ईमानदारी से ससमय सभी कार्यों का निष्पादन करें. ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.