ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के खेमनीचक के बाद अब नए इलाकों में अघोषित कर्फ्यू, गौरीचक और जगनपुरा में आवजाही पर रोक

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर राजधानी पटना में सबसे डेंजर जोन में माने जाने वाले खेमनीचक के बाद अब उससे सटे इलाकों में भी अघोषित कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पटना के जगनपुरा और गौरी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर राजधानी पटना में सबसे डेंजर जोन में माने जाने वाले खेमनीचक के बाद अब उससे सटे इलाकों में भी अघोषित कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पटना के जगनपुरा और गौरीचक में लोगों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पटना जिला प्रशासन ने खेमनीचक के बाद अब जगनपुरा जाने वाले रास्ते को भी बैरिकेडिंग करते हुए बंद कर दिया है। इस पूरे इलाके में घरों में ही बंद हैं। 


इस बात की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी कि खेमनीचक में संक्रमण की आशंका के बाद अब जगनपुरा और गौरीचक को भी सील किया जा सकता है।  जिला प्रशासन ने खेमनीचक के लगभग 2 हजार घरों में चेकिंग की है और 10 हजार से ज्यादा लोगों को होम कोरेंटाइन में रहने का आदेश दिया है। आपको याद दिला दें कि खेमनीचक स्थित शरणम हॉस्पिटल में मुंगेर के कोरोना वायरस का इलाज कराया गया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। शरणम हॉस्पिटल के अंदर कोरोना का संक्रमण फैला और वहां के दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। बाद में इस पूरे इलाके में संक्रमण का खतरा मंडरा गया। गौरीचक में विशेष सावधानी इसलिए भी बरती जा रही है क्योंकि शरणम हॉस्पिटल के कई स्टाफ इस मोहल्ले में किराए पर रह रहे थे।

टैग्स