ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

राजधानी पटना के इंद्रपुरी इलाके में लगी आग, बारात में पटाखे छोड़ने के दौरान लगी आग

PATNA : राजधानी पटना के इंद्रपुरी इलाके में बीती रात आग लगने की घटना से अफरा- तरफी मच गई। घटना इंद्रपुरी के रोड नंबर 7 में हुई। रात तकरीबन साढ़े नौ बजे पटाखे की चिंगारी से कबाड़ दु

राजधानी पटना के इंद्रपुरी इलाके में लगी आग, बारात में पटाखे छोड़ने के दौरान लगी आग
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के इंद्रपुरी इलाके में बीती रात आग लगने की घटना से अफरा- तरफी मच गई। घटना इंद्रपुरी के रोड नंबर 7 में हुई। रात तकरीबन साढ़े नौ बजे पटाखे की चिंगारी से कबाड़ दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग भयावह रूप अख्तियार कर लिया। आग बारात में आतिशबाजी के दौरान लगी। 


आग लगने की वजह से कबाड़ की दुकान जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से तकरीबन एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान इलाके में अफरातफरी मची रही। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक दानापुर के रहने वाले सुधीर कुमार ने 15 दिन पहले ही इंद्रपुरी के रोड नंबर 7 में कबाड़ की दुकान खोली थी। सुधीर हर दिन की तरह शनिवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रात के वक़्त उसके दुकान के सामने से निकली एक बारात में पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान उसके दुकान में एक चिंगारी जा लगी।