ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

IGIMS में संक्रमण का चेन रहस्य बन गया, खेमनीचक में पुलिस तैनात

PATNA : पटना के सबसे बड़े कोरोना फ्री अस्पताल आईजीआईएमएस में कोरोना संक्रमण का चेन एक रहस्य बनकर रह गया है. अस्पताल की दो नर्स, एक महिला सफाइकर्मी, एक एक्स-रे टेक्नीशियन समेत

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : पटना के सबसे बड़े कोरोना फ्री अस्पताल आईजीआईएमएस में कोरोना संक्रमण का चेन एक रहस्य बनकर रह गया है. अस्पताल की दो नर्स, एक महिला सफाइकर्मी,  एक एक्स-रे टेक्नीशियन समेत सात कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इन सबके साथ ही एक डॉक्टर भी विकली कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इनकी गिनती इसलिए नहीं की गई थी क्योंकि अस्पताल प्रशासन ने माइनर पॉजिटिव बता कर इन्हें क्वारेंटाइन कर दिया था. लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आईजीआईएमएस में ऐसी कौन सी लापरवाही हुई जिसकी वजह से संक्रमण का चेन बढ़ता चला गया और  संक्रमण का चेन अबतक रहस्य भी बना हुआ है. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि स्वस्थ कर्मियों को संक्रमण किस से लगा.


वहीं बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई अस्पताल के सर्जरी विभाग की नर्स के एक जानने वाले राजा बाजार की मछली गली में रहते हैं. राजा बाजार का मछली गली कोरोना का हॉटस्पॉट इलाका  है. मछली गली में इस नर्स का आना जाना था, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि नर्स के संक्रमण का चेन राजा बाजार के मछली गली से जुड़ा है. क्योंकि सर्जरी विभाग में किसी कोरोना पॉजिटिव का इलाज नहीं हुआ है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है. वह नर्स  आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी भी नहीं कर रही थी. वह जनरल ड्यूटी में थी.

 वहीं बुधवार को खेमनीचक में भी कोरोना संक्रमित एक मरीज मिलने के बाद रोड नंबर 3 और मुख्य सड़क पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है. इसके साथ ही पटना के खेमनीचक इलाके को सील कर दिया गया है ताकि कोई भी आम आदमी इस रास्ते से होकर ना गुजरे. रामकृष्णानगर थानेदार के मुताबिक इलाके में पुलिस का 24 घंटे पहरा रहेगा.  आसपास रहने वाले लोगों को भी घरों से निकलने की इजाजत नहीं है उन्हें सामान भी पुलिस प्रशासन के थ्रू ही मंगवाना होगा.



टैग्स