ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान पटना के होटल एग्जॉटिका में बवाल, सिंगर अल्फाज का प्रोग्राम देखने फैन्स हुए बेकाबू

PATNA : क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सिंगर अल्फाज के कार्यक्रम का पटना के होटल एग्जॉटिका में आयोजन किया गया था लेकिन इस दौरान फैंस बेकाबू हो गए और होटल में जमकर बवाल हुआ। राजधानी के ए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सिंगर अल्फाज के कार्यक्रम का पटना के होटल एग्जॉटिका में आयोजन किया गया था लेकिन इस दौरान फैंस बेकाबू हो गए और होटल में जमकर बवाल हुआ। राजधानी के एग्जीबिशन रोड स्थित पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में पंजाबी सिंगर अल्फाज के कार्यक्रम में तय सीमा से ज्यादा पर पहुंच गए जिसकी वजह से यह पूरा बवाल मचा। हंगामे के बीच परिवार लेकर पहुंचे लोगों और खासतौर पर महिलाओं को धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी। 


दरअसल सिंगर अल्फाज के कार्यक्रम के लिए इवेंट कंपनी की तरफ से 1000 टिकट जारी किए गए थे। क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था लेकिन 3000 से ज्यादा फैन पाटलिपुत्र एग्जॉटिका पहुंच गए। होटल सिक्योरिटी ने फैंस की बढ़ती भीड़ देखकर मेन गेट को बंद कर दिया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। 


होटल के जिस हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वहां जरूरत से ज्यादा भीड़ होने के कारण लोगों का दम घुटने लगा। लोग अंदर से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे जिसके कारण सीढ़ियों पर भी अफरा-तफरी मची रही। इवेंट कंपनी के मुताबिक उनकी तरफ से एक हजार लोगों को ही टिकट दिया गया था लेकिन 3000 से ज्यादा पर पहुंच गए जिसके कारण मामला बिगड़ गया। अफरा तफरी के बाद पुलिस ने थोड़ी देर के लिए सिंगर अल्फाज का प्रोग्राम रोक दिया हालांकि देर रात इसे फिर से कंटिन्यू कराया गया।