ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना के DM और SSP पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, 8 साल में एक गवाह को पेश नहीं कर पाए

PATNA : पटना के डीएम और एसएसपी पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। पटना की एक निचली अदालत ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वेतन से पांच-पांच हजार रुपये काटने का निर्देश दिया है।

पटना के DM और SSP पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, 8 साल में एक गवाह को पेश नहीं कर पाए
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के डीएम और एसएसपी पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। पटना की एक निचली अदालत ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वेतन से पांच-पांच हजार रुपये काटने का निर्देश दिया है। दरअसल पटना जिला प्रशासन की तरफ से पिछले 8 साल में एक गवाह की पेशी कोर्ट में नहीं कराए जाने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है।


एडीजे 17 अविनाश कुमार की अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है कि डीएम और एसएसपी के वेतन से जुर्माने की राशि काटी जाए और मुख्यमंत्री राहत कोष में उसे जमा कराया जाए। कोर्ट ने मुख्य सचिव और डीजीपी को यह भी निर्देश दिया है कि अनुपालन रिपोर्ट वेतन से कटौती करने के एक महीने में मुहैया कराया जाए। 


पटना जिला प्रशासन के दो अधिकारियों पर इस मामले में जुर्माना लगाया गया है वह दरअसल मई 2000 का है। पटना के रहने वाले एक शख्स मनीष कुमार ने अपने पड़ोसी राजेंद्र कुमार पर आरोप लगाया था कि राजेंद्र ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस मामले में एक गवाह की पेशी 8 साल से कोर्ट में नहीं हो सकी जिसके कारण डीएम और एसएसपी पर जुर्माना लगाया गया है।