ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना के दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड पर दो बाइक की जोरदार टक्कर, मौके पर 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पटना एम्स में एडमि

पटना के दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड पर दो बाइक की जोरदार टक्कर, मौके पर 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पटना एम्स में एडमिट कराया गया है जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड की है। जहां दो बाइक की जोरदार टक्कर में तीन की जान चली गयी और दो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और दोनों आपस में ही टकरा गये। तीनों युवकों की रफ्तार ने जान ले ली। तीनों मृतक फुलवारीशरीफ के रानीपुर के रहने वाले थे। 


मृतकों की पहचान बबलू प्रसाद के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक और धर्मेंद्र यादव के बेटे बंटी उर्फ सुमित राज के रूप में हुई है। अभिषेक शादीशुदा था और घर का इकलौता चिराग था जो न्यूज पेपर बांटने का काम करता था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की खबर मिलते ही रानीपुर इलाके में सन्नाटा पसर गया। वही एम्स में भर्ती घायलों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।