ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के कोचिंग संस्थान में जमकर तोड़फोड़, शिक्षक की पिटाई से एक छात्र का हाथ टूटने से आक्रोश

PATNA: पटना में असामाजिक तत्वों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में असामाजिक तत्वों द्वारा निजी कोचिंग संस्थान में घुसकर छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। ज

पटना के कोचिंग संस्थान में जमकर तोड़फोड़, शिक्षक की पिटाई से एक छात्र का हाथ टूटने से आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में असामाजिक तत्वों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में असामाजिक तत्वों द्वारा निजी कोचिंग संस्थान में घुसकर छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। जिसके बाद संस्थान में अफरा तफरी का माहौल हो गया। कोचिंग में तोड़फोड़ अंबेडकर छात्रावास के छात्रों द्वारा किया गया है। 


बताया जाता है कि कोचिंग के शिक्षक ने छात्रावास के छात्र की पिटाई कर दी थी। जिससे छात्र का हाथ टूट गया था। इसके बाद छात्रावास के छात्रों ने 15 की संख्या में कोचिंग में घुसकर तोड़फोड़ की है। मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र इलाके के मुसल्लहपुर हाट का बताया जा रहा है ।  


घटना के बाद संस्थान के सैकड़ो छात्र सड़क पर उतर गए। जिसके बाद इलाके में जाम की स्थिति बन गयी थी।आक्रोशित छात्रों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालाँकि छात्रों के हंगामे को देखते हुए मौके पर तीन थाने की पुलिस पहुँची।जिसने छात्रों को समझाने की कोशिश की। लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे। छात्र लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। डीएसपी स्तर के अधिकारी भी लगातार छात्रों को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन छात्रों के आक्रोश को देखकर उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।