ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पटना के 44 और मुंगेर के 66 लोगों का टेस्ट, एक कोरोना पॉजिटिव से 110 लोग हुए संदिग्ध

PATNA : थोड़ी सी लापरवाही कितनों की जिंदगी खतरे में डाल सकती है। इसका जीता-जागता उदाहरण है पटना का वो पहला कोरोना मामला जिसमें युवक की मौत हो चुकी है। मुंगेर के युवक की

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : थोड़ी सी लापरवाही कितनों की जिंदगी खतरे में डाल सकती है। इसका जीता-जागता उदाहरण है पटना का वो पहला कोरोना मामला जिसमें युवक की मौत हो चुकी है। मुंगेर के युवक  की मौत के बाद उसके संपर्क में आए 110 लोगों को संदिग्ध मान कर उनकी जांच करायी गयी है। जिनकी रिपोर्ट आज आएगी जबकि पटना के जिस हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था वहां के दो कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 


पटना में कोरोना पॉजिटिव  का पहला केस जब सामने आया था उसके पहले ही मुंगेर के उस युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की पत्नी और भतीजा जांच में पॉजिटिव पाए गये थे इसके बाद उसके संपर्क में आए तमाम लोगों की खोज शुरू हो गयी। सैफ के संपर्क में किसी न किसी प्रकार आये करीब 100 लोग जांच के दायरे में हैं। इसमें 44 लोग पटना के और 66 लोग मुंगेर के हैं।इन सभी की जांच करायी गयी है। इसकी रिपोर्ट शनिवार को आने की संभावना है। 


सबसे बड़ा मामला जो इससे जुड़ा हुआ सामने आया है कि मुंगेर के पीड़ित युवक का इलाज पटना के जिस न्यू बाइपास स्थित शरणम हॉस्पिटल में हुआ था वहां के दो हॉस्पिटल कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।उसके बाद हॉस्पिटल से जुड़े डॉक्टर समेत 13 लोग वहीं अलग-अलग कमरे में आइसोलेट हो गये है।  सभी की जांच करायी जा रही है।  मामला सामने के वक्त हॉस्पिटल में दो मरीजों का इलाज चल रहा था अब उन मरीज के पूरे परिवार को भी जांच के घेरे में लिया गया है।वहीं सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उन तमाम लोगों को तलाशा जा रहा है जो इस दौरान हॉस्पिटल पहुंचे थे।  

टैग्स