ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में महिला का अश्लील वीडियो वायरल, सुई लगाने के दौरान इस लैब के स्टाफ ने महिलाओं का बनाया Video, कई बार किया गलत काम

PATNA : राजधानी पटना के मोकामा इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. मोकामा थाने के लहेरिया टोला के रहने वाले मोहम्मद जैनूल को पटना पुलिस ने गिरफ्तार क

पटना में महिला का अश्लील वीडियो वायरल, सुई लगाने के दौरान इस लैब के स्टाफ ने महिलाओं का बनाया Video, कई बार किया गलत काम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के मोकामा इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. मोकामा थाने के लहेरिया टोला के रहने वाले मोहम्मद जैनूल को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो एक ब्लड टेस्ट वाले लैब में काम करता है. आरोप है कि मोहम्मद जैनूल लैब में चुपके से महिलाओं का अश्लील वीडियो रिकार्ड करता था और वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ गलत काम करता था.


एक महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है. दरअसल 40 साल की एक महिला का अश्लील वीडियो आरोपी लैब स्टाफ मोहम्मद जैनूल ने वायरल के दिया है. जिसे लेकर शिकायत की गई है. महिला का आरोप है कि मोहम्मद जैनूल ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार गलत काम भी किया. वह लगभग 5 साल से उसका यौन शोषण भी करता आ रहा था.


पीड़ित महिला के बयान पर एफआइआर दर्ज कर पटना पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जैनूल को अरेस्ट भी कर लिया है. बताया जा रहा है कि इसमें ग्रामीणों ने भी पुलिस की मदद की. बताया जा रहा है कि आरोपित जैनूल बाजार रोड स्थित खून जांच लैब में काम करता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला भी लैब के पास ही किराये के मकान में रहती है. वह बीमार होने पर लैब में इंजक्शन लगवाने पहुंची थी. इस दौरान लैब का कर्मी जैनूल ने उसके साथ गलत हरकत किया था. वहीं चोरी-छिपे इसका वीडियो भी बना लिया था.


पीड़िता का कहना है कि आरोपी शख्स ने बाद में अश्लील वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा. पूछताछ में लफंगे ने पुलिस को बताया कि लैब की आड़ में वह अन्य कई महिलाओं की अश्लील तस्वीर और वीडियो बना लिया था.