ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

बेऊर जेल में बंद कैदियों का अनशन, बाहर परिजन भी दे रहे धरना, मुलाकात की इजाजत देने की मांग

PATNA : पटना स्थित बेऊर जेल में बंद सैकड़ों कैदियों के परिजन आज सुबह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना ही नहीं जेल में बंद सैकड़ों कैदी भी अनशन पर बैठे हुए हैं. दोनों की मांग है

बेऊर जेल में बंद कैदियों का अनशन, बाहर परिजन भी दे रहे धरना, मुलाकात की इजाजत देने की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना स्थित बेऊर जेल में बंद सैकड़ों कैदियों के परिजन आज सुबह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना ही नहीं जेल में बंद सैकड़ों कैदी भी अनशन पर बैठे हुए हैं. दोनों की मांग है कि कोरोना महामारी के कारण जेल प्रशासन द्वारा मुलाकात पर लगाई गई रोक हटाई जाए.


धरना पर बैठे परिजनों का कहना है कि जब बिहार और पूरे देश में कोरोना संक्रमण ना के बराबर है और सभी चीजों को खोल दिया गया है, तो जेलों में बंद कैदियों को उनके परिजनों से मुलाकात क्यों नहीं करने दिया जा रहा. मुलाकात की मांग को लेकर बेऊर के बाहर सैकड़ों की संख्या में जेल में बंद कैदियों के परिजनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. 


आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल से ही जेलों में बंद कैदियों की उनके परिजनों से सीधी मुलाकात नहीं कराई जा रही है, जिसको लेकर परिजन नाराज होकर धरने पर बैठे गए. हालांकि जेल प्रशासन द्वारा बिहार के सभी जिले के जेल अधीक्षक को सीधी मुलाकात को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया गया था. उम्मीद भी जताई जा रही थी कि जल्द ही सीधी मुलाकात की व्यवस्था लागू होगी।



बेऊर जेल में बंद कैदियों के परिजनों ने आज धरना प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए जेल आईजी ने बिहार के जेलों में फिजिकल मुलाकात शुरू करने का आदेश दिया है। अब कैदियों का सामान भी जेल के अंदर ले जाया जा सकेगा। कोरोना काल में परिजनों की मुलाकात की व्यवस्था बंद की गयी थी जिसे अब बहाल किया जाएगा। जेल आईजी ने सभी जेलों में फिर से फिजिकल मुलाकात शुरू करने का निर्देश दिया है।