ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना के बड़े कारोबारी पिंकी खनूजा का शव फंदे से लटकता मिला, सुसाइड या कुछ और..

PATNA : पटना के कारोबारी दुनिया में एक बड़े नाम के तौर पर शुमार किये जाने वाले पिंकी खनूजा का शव उनके घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। पिंकी खनूजा बहादुरपुर रेलवे गुमटी के पास

पटना के बड़े कारोबारी पिंकी खनूजा का शव फंदे से लटकता मिला, सुसाइड या कुछ और..
Editor
4 मिनट

PATNA : पटना के कारोबारी दुनिया में एक बड़े नाम के तौर पर शुमार किये जाने वाले पिंकी खनूजा का शव उनके घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। पिंकी खनूजा बहादुरपुर रेलवे गुमटी के पास स्थित साईं कारनेशन अपार्टमेंट में रहते थे और इसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में उनकी डेडबॉडी पाई गई हैम पिंकी खनूजा ने आत्महत्या की इसकी चर्चा लगातार रविवार को होते रही लेकिन अब तक कई बातों को लेकर सस्पेंस जारी है। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि पिंकी खनूजा पिछले कुछ अर्से से डिप्रेशन में थे। वह डिप्रेशन की दवा भी ले रहे थे। 


पुलिस के मुताबिक पिंकी खनूजा में धोती का फंदा बनाकर गले में लपेटा और पंखे के हुक से झूल गए थे। गले में लाल रंग के जख्म के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या मान कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पिंकी खनूजा की मौत के पीछे बीमारी और पारिवारिक कलह के कारण डिप्रेशन में जाने को कारण बताया जा रहा है। शनिवार की रात तकरीबन 8 बजे यह घटना पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके में हुई। रविवार की देर रात तक के मामले में परिजनों की तरफ से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। परिवार वालों ने मौत को लेकर किसी के ऊपर कोई आरोप भी नहीं लगाए हैं। पिंकी खनूजा की मौत की खबर सुनने के बाद लगातार रविवार को दिनभर बड़े कारोबारियों का जमावड़ा उनके घर पर लगा रहा। बताया जा रहा है कि बीमार होने के कारण पिंकी 4 दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। वह लगातार दवा भी ले रहे थे। सुबह घर से निकलते वक्त की पत्नी डिंपल ने पति पिंकी खनूजा से कहा था कि सही समय पर दवा ले लीजिएगा। पिंकी खनूजा का शव सबसे पहले उनके ड्राइवर ने देखा।


पिंकी खनूजा से जुड़े कुछ सूत्रों का कहना है कि वह लगातार अपने कारोबार को लेकर भी परेशान थे। थोड़े ही दिन पहले उन्होंने बस स्टैंड के पास एक बैंक्विट हॉल खोला था। इस बैंक्विट हॉल की बुकिंग भी लगातार कैंसिल हो रही थी। सूत्रों की मानें तो उनके बैंक्विट हॉल के पास बस स्टैंड होने की वजह से पूरा इन्वेस्टमेंट चौपट हो गया था। इन सब बातों को लेकर भी पिंकी खनूजा परेशान थे। कारोबारी खनूजा पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोविंद मित्रा रोड के एसपी घोष लेन स्थित खनूजा हाउस में परिवार के साथ रहते थे। वह प्रतिष्ठित कारोबारी हरवंश सिंह खनूजा के दूसरे बेटे थे। उनकी गिनती पटना के करोडपति कारोबारी के रूप में थी। वह पटना के न्यू पंजाब टेंट हाउस, न्यू पंजाब क्रॉकरी, पंजाब टेंट मोड़, गया पटना रोड स्थित मैरिज खनूजा हाउस, बोरिंग रोड स्थित घर आंगन रेस्टोरेंट एंड गार्डेन, कुर्जी गार्डेन और गोविंद मित्रा रोड पर गर्ल्स हॉस्टल के मालिक थे।