ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

पटना : ANM ट्रेनिंग संस्थान में कोरोना की दस्तक, दो लड़कियां मिली पॉजिटिव, हाल ही में होली मनाकर घर से आई थीं

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना की रफ़्तार तेज हो गई है. संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में एएनएम ट्रेनिंग संस्थान में कोरो

पटना : ANM ट्रेनिंग संस्थान में कोरोना की दस्तक, दो लड़कियां मिली पॉजिटिव, हाल ही में होली मनाकर घर से आई थीं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना की रफ़्तार तेज हो गई है. संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में एएनएम ट्रेनिंग संस्थान में कोरोना ने दस्तक दे दी है. दो लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जो हाल ही में होली की छुट्टी मनाकर अपने घर से आई हैं. 


पटना के गुरु गोविंद सिंह नर्सिंग सदर अस्पताल के कैंपस स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल दो स्टूडेंट्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. बताया जा रहा है कि यह एक आवासीय संस्थान हैं, जिसमें तक़रीबन 70 छात्राएं पढाई करती हैं. हॉस्टल में रहने वाली सभी छात्राएं और अन्य स्टाफ की कोरोना टेस्टिंग  कराई जा रही है. 


गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ पशुपति ने बताया कि गुरुवार को दो स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दोनों होली में घर गई थी और छुट्टी से वापस आने के बाद उन्हें परेशानी हुई. गुरुवार को जब जांच कराई गई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.


पटना : ANM ट्रेनिंग संस्थान में कोरोना की दस्तक, दो लड़कियां मिली पॉजिटिव, हाल ही में होली मनाकर घर से आई थीं


उधर दूसरी ओर पटना जंक्शन पर कोरोना विस्फोट हुआ है. बाहर से आने वाले लगभग एक दर्जन यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. रेलवे के कर्मचारियों के बीच भी कोरोना का संक्रमण फ़ैल गया है. रेलवे कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बीते दिन बुधवार को पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भी पटना जंक्शन का निरीक्षण किया था. 


पटना : ANM ट्रेनिंग संस्थान में कोरोना की दस्तक, दो लड़कियां मिली पॉजिटिव, हाल ही में होली मनाकर घर से आई थीं


बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है. बाहर से आने वाले लोगों के कारण भी संक्रमण तेजी से बढ़ रह रहा है. पटना जंक्शन पर बाहर से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है. पटना स्टेशन पर कुल 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें रेलवे के भी तीन कर्मचारी शामिल हैं. यानी कि बाहर से आने वाले लोगों से संक्रमण अब रेलवे के कर्मियों के बीच भी तेजी से फ़ैल रहा है. जानकारी मिली है कि 97 लोगों में से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

टैग्स

संबंधित खबरें