ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

पटना में लॉकडाउन के दौरान 17 परिवार को पड़ गए खाने के लाले, मोहल्ले के लोगों ने ऐसे किया इंतजाम

PATNA : कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. इस दौरान हर रोज दिहाड़ी करके कमाने-खाने वालों की मुसीबत बढ़ गई है. ऐसे दर्जन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने  के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. इस दौरान हर रोज दिहाड़ी करके कमाने-खाने वालों की  मुसीबत बढ़ गई है.  ऐसे दर्जन भर से अधिक मजदूर जोकि जमुई, पटना ग्रामीण, लखीसराय, झांझा, हवेली खड़गपुर के रहने वाले हैं और पटना के एजी कॉलोनी स्थित कौटिल्य नगर में रहकर अपना गुजारा करते हैं उनके सामने खाने के लाले पड़ गए हैं. 


 अभी ना तो उनके पास काम है और ना ही पैसे, जिससे वे बाजार से अनाज और सब्जी खरीद सकें. उनकी परेशानियों को देखते हुए मोहल्ले के लोगों के साथ मिल कर जदयू के दलित प्रकोष्ठ की प्रवक्ता बिनीता स्टेफी पासवान ने सभी मजदूरों और उनके परिवार वालों के खाने का इंतजाम किया  है. 

इसके लिए उन्होंने पटना डीएम और भोजन बैंक एनजीओ से संपर्क किया, जिसके बाद अब एक टाइम सुबह में जिला प्रशासन के द्वारा उनलोगों को खाना खिलाया जा रहा है. वहीं शाम में भोजन बैंक उनलोगों को खाना खिला रहा है. 

बिनीता स्टेफी पासवान के इस पहल के बाद वहां रह रहे 17 मजदूरों के परिवार के सभी 67 सदस्यों को दोनों टाइम का भोजन मिल रहा है. वहीं कोरोना से बचाव के लिए उन्हें जागरुक भी किया जा रहा है और सबको साबुन भी बांटा गया.