ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

राजधानी के 72 नर्सिंग होम पर गिरी गाज, बायो वेस्ट मैनेजमेंट नहीं होने के कारण कार्रवाई

PATNA : राजधानी पटना के 72 नर्सिंग होम पर बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड ने गाज गिरा दी है। इन सभी नर्सिंग होम को बंद करने का आदेश दिया गया है। पटना के 72 नर्सिंग होम, 74 पैथोलैब औ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के 72 नर्सिंग होम पर बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड ने गाज गिरा दी है। इन सभी नर्सिंग होम को बंद करने का आदेश दिया गया है। पटना के 72 नर्सिंग होम, 74 पैथोलैब और डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ-साथ 73 डेंटल क्लिनिक पर कार्रवाई करने का आदेश बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड ने दिया है। इन सबों ने बायो मेडिकल वेस्ट नियमावली के तहत बायो वेस्ट मैनेजमेंट को नहीं अपनाया है लिहाजा इन पर कार्रवाई की गई है। 

बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड ने कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। 15 दिनों के अंदर इन सभी नर्सिंग होम और पैथ लैब को बंद कराने को कहा गया है। आपको बता दें कि बायो वेस्ट मैनेजमेंट सभी नर्सिंग होम पैथ लैब और डेंटल क्लीनिक के लिए फॉलो करना जरूरी है। 

प्रदूषण बोर्ड ने 15 दिनों की मोहलत इस बात को ध्यान में रख कर दिया है कि इन स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करा रहे मरीजों को एकाएक कोई परेशानी ना हो। इन स्वास्थ केंद्रों पर कार्रवाई को लेकर बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड कितना गंभीर है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है की बोर्ड ने बिजली कंपनी को यह निर्देश दिया है कि इन स्वास्थ्य केंद्रों का बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाए।