ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Patna Road Accident: पटना में तेज रफ्तार का कहर, हाईवे वाहन ने महिला को कुचला; मौके पर मौत

Patna Road Accident: पटना से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के कंकड़बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत जागनपुरा बायपास पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna Road Accident: पटना से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के कंकड़बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत जागनपुरा बायपास पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला रेपिडो बाइक से कहीं जा रही थी, इसी दौरान नगर निगम के एक हाईवे वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद हाईवे वाहन का चालक कुछ दूरी तक गाड़ी लेकर गया और फिर उसे सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे के बाद रेपिडो चालक भी घटनास्थल से भाग निकला, जिससे महिला को समय पर कोई सहायता नहीं मिल सकी।


घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक और रेपिडो चालक की तलाश में जुट गई है।


पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।