ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चाय बना अपहरण का कारण: कंकड़बाग से अगवा युवक बहादुरपुर से सकुशल बरामद, CCTV फुटेज की मदद से कार्रवाई

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में चाय को लेकर हुए विवाद के बाद युवक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो घंटे के भीतर युवक को बहादुरपुर से सकुशल बरामद किया।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में चाय को लेकर हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते गंभीर आपराधिक घटना में बदल गया। विवाद के बाद पांच युवकों ने एक युवक का अपहरण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


अपहरण की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर अपहृत युवक को बहादुरपुर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक की हालत पूरी तरह सुरक्षित है।


हालांकि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस का कहना है कि अपहरण में शामिल सभी युवकों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अपहरण के दौरान प्रयुक्त कार घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कार को तेजी से घटनास्थल से जाते हुए देखा गया है, जिसके आधार पर वाहन और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि छोटी-सी बात पर हुआ विवाद किस तरह कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट