ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

खाजपुरा पटना के लिए वुहान बन गया, कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ने के बाद तकरीबन 250 परिवार लॉक

PATNA : पटना का खाजपुरा इलाका राजधानी के लिए वुहान बनते जा रहा है। खाजपुरा के जिस इलाके में लगातार कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं वहां तकरीबन ढाई सौ परिवारों को लॉक कर दिया गया

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पटना का खाजपुरा इलाका राजधानी के लिए वुहान बनते जा रहा है। खाजपुरा के जिस इलाके में लगातार कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं वहां तकरीबन ढाई सौ परिवारों को लॉक कर दिया गया है। पटना जिला प्रशासन ने बीती रात 8 और नए मरीज मिलने के बाद खाजपुरा में सख्ती बढ़ा दी है। खाजपुरा शिव मंदिर के बगल वाली गली में रहने वाले तकरीबन ढाई सौ परिवारों को पूरी तरह से उनके घरों में बंद कर दिया गया है। किसी के भी बाहर निकलने पर मनाही है। 


खाजपुरा इलाके में गुरुवार के दिन कोरोना ने कहर बरपाया है।  बेहद चौंकाने वाला मामला यह है कि मरीजों में एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं। परेशानी का कारण यह भी है कि अब खाजपुरा से आगे संक्रमण जगदेव पथ इलाके तक बढ़ गया है। खाजपुरा में अब तक कुल 52 लोगों को 1 धर्मशाला में क्वॉरंटाइन कर के रखा गया है। खाजपुरा और इस पूरे इलाके में हर आने जाने वाले को लेकर प्रशासन सतर्क है। बेली रोड पर शेखपुरा मोड़ से लेकर आना गार्डन के बीच तीन चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं और हर जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती है। खाजपुरा की दो गलियों को पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। 


आपको बता दें कि खाजपुरा इलाके में जो महिला पहली बार पॉजिटिव पाई गई थी उसका कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आने के बाद जब चेन पकड़ने का प्रयास शुरू हुआ तो कैश वैन कंपनी में काम करने वाले एक युवक का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। इस युवक की चेन पकड़ने के बाद अब तक उसके परिवार के पांच अन्य लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस युवक के संपर्क में आने वाले 16 लोगों को कोरोना हो चुका है। हालांकि राहत की बात यह भी है कि इस युवक के संपर्क में आने वाले 60 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आयी है।



टैग्स

संबंधित खबरें