ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना का बेउर जेल भी छठ के लिए तैयार, दो दर्जन बंदी रखेंगे व्रत

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो गई है. इस महापर्व को जेल के कैदी भी मनाते हैं. जेल प्रशासन की ओर से इसके लिए कैदियों को सुविधा उपलब्‍ध कराई जाती है. बिहार के

पटना का बेउर जेल भी छठ के लिए तैयार, दो दर्जन बंदी रखेंगे व्रत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो गई है. इस महापर्व को जेल के कैदी भी मनाते हैं. जेल प्रशासन की ओर से इसके लिए कैदियों को सुविधा उपलब्‍ध कराई जाती है. बिहार के तमाम जेलों में छठ व्रत करने वाले कैदी हैं. पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में इस साल 23 कैदी छठ व्रत कर रहे हैं. इस दौरान कैदी जेल में ही नहाय-खाय के साथ खरना भी जेल में ही करेंगे. व्रत करने वाले सभी कैदी जेल के ही तालाब पर भगवान सूर्य को अर्घ्‍य देंगे. व्रत करने वाले कैदियों में 14 महिला कैदी हैं, जबकि 9 पुरुष.


बेउर जेल प्रशासन की ओर से व्रत करने वाले कैदियों के लिए नए वस्त्र की व्यवस्था की जाएगी. व्रत करने वाले कैदियों के लिए खरना का प्रसाद और फल की व्यवस्था भी कारा प्रशासन की ओर से की जाएगी. 


काराधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर जेल के अंदर हर धर्म-समुदाय के कैदी मिलकर साफ-सफाई में जुट गए हैं. पूरे जेल परिसर की सफाई की जा रही है. जिस तालाब में अर्घ्‍य देना है उसकी साफ-सफाई की जा रही है. व्रत रखने वाले पुरुष कैदियों को पूजा वार्ड में रखा गया है. व्रती कैदी खुद ही भोजन बनाएंगे.

टैग्स