ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Patna Junction: कल से बदल जाएगी पटना जंक्शन की यातायात व्यवस्था, अब जाम को कहिए हमेशा के लिए अलविदा

Patna Junction: पटना जंक्शन की यातायात व्यवस्था 18 मई 2025 से बदलने जा रही है। मल्टी मॉडल हब, सब-वे, और नए ट्रैफिक प्लान से जाम से मिलेगी राहत। ऑटो, बस और पार्किंग की नई व्यवस्था...

Patna Junction
पटना जंक्शन
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Patna Junction: पटना में यातायात को सुगम बनाने के लिए जीपीओ के पास बना मल्टी मॉडल हब 18 मई से आम लोगों के लिए खुल जाएगा, जिसके साथ ही पटना जंक्शन और आसपास की यातायात व्यवस्था में अब व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 मई को इस अत्याधुनिक हब और सब-वे का उद्घाटन किया था, जिसका उद्देश्य जंक्शन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना है। मल्टी मॉडल हब, बुद्धा स्मृति पार्किंग और टाटा पार्किंग में ऑटो, ई-रिक्शा और कैब की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सड़कों पर अव्यवस्था न हो। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि नए ट्रैफिक प्लान के तहत वाहनों के रूट निर्धारित किए गए हैं, जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके।


मल्टी मॉडल हब की यातायात व्यवस्था में सख्त नियम लागू किए गए हैं। हब के गेट संख्या-1 से प्रथम तल तक रैम्प के जरिए छोटे चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का आवागमन होगा, लेकिन बस जैसे बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। गेट संख्या-2 (न्यू मार्केट रोड) और गेट संख्या-8 (बुद्धा मार्ग) केवल बसों के लिए आरक्षित होंगे। टाटा पार्किंग से कोई भी तीन पहिया वाहन या ई-रिक्शा नहीं खुलेगा, बल्कि ऑटो और ई-रिक्शा पाल होटल के सामने की पार्किंग से गोरिया टोली की ओर जाएंगे। गोरिया टोली से जंक्शन की ओर बसों का परिचालन नहीं होगा, ये बसें अब एग्जीबिशन रोड चौराहा और डाकबंगला होते हुए जंक्शन पहुंचेंगी और यात्रियों को उतारकर वापस गोरिया टोली की ओर लौटेंगी।


जबकि बुद्धा स्मृति पार्किंग से दो तरह के तीन पहिया वाहनों का संचालन होगा। रिजर्व ऑटो फ्रेजर रोड से डाकबंगला होते हुए गांधी मैदान, नेहरू पथ, या गोरिया टोली के रास्ते राजेंद्र नगर और कंकड़बाग की ओर जा सकेंगे। वहीं, अन्य तीन पहिया वाहन फ्रेजर रोड से डाकबंगला, गांधी मैदान और नेहरू पथ की ओर जाएंगे। मल्टी मॉडल हब से निकलने वाले चार पहिया और तीन पहिया वाहन प्रथम तल से आर ब्लॉक और बुद्धमार्ग के रास्ते अटल पथ, एयरपोर्ट, फुलवारी और दानापुर की ओर जा सकेंगे, लेकिन इन्हें जंक्शन की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल निजी वाहनों को ही स्टेशन की ओर जाने की अनुमति दी गई है। यह नई व्यवस्था पटना जंक्शन के आसपास ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में मदद करेगी।