ब्रेकिंग
प्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगप्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

पटना में जेपी गंगा पथ पर 2 दिन ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कब और कहां रहेगा रूट बंद?

पटना के जेपी गंगा पथ पर 4 और 5 मई को मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। अलग-अलग दिनों में उत्तरी और दक्षिणी फ्लैंक बंद रहेंगे, यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

बिहार न्यूज
PATNA मरीन ड्राइव पर जाने वाले सावधान!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के जेपी गंगा पथ (पटना मरीन ड्राइव) के विभिन्न स्थानों पर मेन कैरिजवे एवं कनेक्टिंग ब्रिज में बिटुमिनस कंक्रीट से संबंधित रखरखाव कार्य के लिए दो दिन यातायात डायवर्जन किया गया है। यह मार्ग परिवर्तन 04 और 05 मई 2026 को दो समय स्लॉट में प्रभावी रहेगा। दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक और रात 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।


यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि मरम्मत कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। ट्रैफिक एसपी कार्यालय ने जेपी गंगा पथ पर दो दिन के लिए यातायात प्लान बनाया है। बताया कि उप-महाप्रबंधक (तक०) के कार्यालय पत्रांक-BSTDCL/PIU/517, दिनांक-02.05.2026 के माध्यम से पटना जिलार्न्तगत गंगा नदी किनारे दीघा से दीदारगंज तक ल0-20.5 (कि०मी०) जे०पी० गंगा पथ परियोजना अंर्तगत विभिन्न स्थानों पर Main carriage way एवं connecting bridge में bituminous concrete से संबंधित रखरखाव कार्य हेतु यातायात डायवर्जन प्लान साथ संलग्न करते हुए अनुमोदन हेतु अनुरोध किया गया है।


 समर्पित यातयात प्लान को अनुमोदित किया जाता है जो, निम्न प्रकार है।

1. दिनांक-04.05.2026 को दीधा गोलम्बर से एल०सी०टी० घाट तक उत्तरी फ्लैंक मे वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त लेन मे परिचालित वाहनों को दक्षिणी फ्लैंक में परिचालित कराया जायेगा।

2. दिनांक-05.05.2026 को एल०सी०टी० घाट से दीघा गोलम्बर तक दक्षिणी फ्लैंक में वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त लेन में परिचालित वाहनों को उत्तरी फ्लैंक में परिचालित कराया जायेगा।

नोट:- उपरोक्त यातायात प्लान दिनांक 04.05.2026 एवं 05.05.2026 को समय 01:00 बजे अप० से 03:00 बजे अप० तक एवं रात्रि 10:00 बजे अप० से 04:00 बजे पूर्वा० तक के लिए प्रभावी रहेगा।


टैग्स