ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना जिला परिषद अध्यक्ष बनी स्तुति, पूर्व चेयरमैन अंजू देवी को मिली करारी हार

PATNA : पटना जिला परिषद के अध्‍यक्ष पद का चुनाव आज संपन्न हुआ जिसमें स्तुति कुमारी ने जीत हासिल की है. उन्‍होंने निवर्तमान अध्यक्ष अंजू देवी को पराजित कर यह जीत दर्ज की है.

पटना जिला परिषद अध्यक्ष बनी स्तुति, पूर्व चेयरमैन अंजू देवी को मिली करारी हार
Mukesh Srivastava
1 मिनट

PATNA : पटना जिला परिषद के अध्‍यक्ष पद का चुनाव आज संपन्न हुआ जिसमें स्तुति कुमारी ने जीत हासिल की है. उन्‍होंने निवर्तमान अध्यक्ष अंजू देवी को पराजित कर यह जीत दर्ज की है. स्‍तुति कुमारी के पक्ष में कुल 32 वोट पड़ें जबकि अंजु कुमारी के पक्ष में सिर्फ 12 वोट पड़े हैं. आपको बता दें कि निर्धारित समय 11 बजे कलेक्‍ट्रेट के हिंदी भवन परिसर में चुनाव कराया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डा.चंद्रशेखर सिंह की अध्‍यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई.


आपको बता दें कि चुनाव को लेकर सुबह सात बजे से ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी. सामान्‍य वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. जिलाधिकारी के सहयोग में छह पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था. 


वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती भी कि गई.

टैग्स