ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

BIHAR CRIME : पटना में क्राइम अनकंट्रोल, ज्वेलरी दुकान में लाखों की लूट, भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात

BIHAR CRIME : बिहार की सबसे हाईटेक पटना पुलिस को अपराधियों ने दिनदहाड़े चैलेंज कर दिया। दानापुर के एक ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम । बताया जा रहा है कि करीब 40 लाख की लूट हुई है। हालांकि पुलिस की ओर अब तक कोई बयान नहीं आया है। ये इलाका दान

BIHAR CRIME
ज्वेलरी दुकान में लूट
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर करीब 40 लाख के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा ले रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 


मिली जानकारी के मुताबिक,दानापुर इलाके के सगुना मोड़ के पास एक ज्वेलरी शॉप में लूट को अंजाम दिया गया है। यहां शुक्रवार दोपहर बाद जब दुकान मालिक अपनी दुकान में ग्राहकों को गहने दिखा रहे थे, तभी बाइक पर सवार  बदमाश वहां पहुंचे। उसके बाद इनलोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस लूट की रकम में कुछ कैश भी शामिल होने कि बात कही जा रही है।जीव जेलवरी शॉप में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


बताया जा रहा है किआरोपी ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आए और उन्होंने कुछ रिंग दिखाने की बात कही इसके बाद दुकान के स्टाफ में उनका रिंग दिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक आरोपी ग्राहक ये यह   कहा कि मैं अपनी भाभी को लेकर आता हूं और वह बाहर गए और उसके बाद तीन चार लोग अचानक से दूकान अंदर आए और रिवॉल्वर दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही यह लूटरे चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले जाने लगे,लेकिन बाद में यह आभास हुआ कि इसकी कीमत अधिक नहीं है तो उसे छोड़ गए। 


इधर, इस मामले में दानापुर के एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। अभी तक इसको लेकर आवेदन नहीं दिया गया है यह लोग आवेदन देते हैं उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इस घटना को पांच लोगों ने अंजाम दिया है। फिलहाल पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जल्द ही इस मामले में पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर लेगी।