ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान ने दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

Patna News: पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट की घटना के कारण आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद सभी 169 यात्री सुरक्षित हैं। विमान की मरम्मत जारी है।

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Patna News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइ की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बर्ड हिट की घटना के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 


बताया जा रहा है कि विमान में कुल 169 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित रूप से पटना एयरपोर्ट पर उतार लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान ने पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, तभी विमान से चिड़िया टकरा गई, जिसके बाद फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पटना एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी और विमान कंपनी के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल विमान को ठीक करने का प्रयास जारी है। विमान के ठीक होते ही उसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता