ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Patna Airport : हवा में उड़ते रह गए मोदी कैबिनेट के मंत्री, पटना में उतरने की नहीं मिली अनुमति,वापस जाना पड़ा दिल्ली; जानिए क्या रही वजह

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट के ऊपर लगभग कई चक्कर लगाने के बाद भी एटीसी ने पायलट को लैंड करने की अनुमति नहीं दी पायलट बार-बार ATC से अनुमति मांग रहा था। लेकिन अनुमति नहीं मिली और इस विमान में केंद्रीय मंत्री भी सवार थे।

Patna Airport :
फ्लाइट में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी थे
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna Airport : पटना में बढ़ते ठंड और कुहासे का असर विमानों के परिचालन पर भी दिख रहा है। ऐसे में अब सबसे अनोखा वाकया उस समय देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री जिस विमान में बैठे हुए थे उसे पटना में लेंडिंग कि अनुमति नहीं मिली और उसके बाद वह वापस दिल्ली जाना पड़ा। इसके बाद अब इसकी चर्चा काफी हो रही है। तो आइए जानते हैं कि पूरा वाकया क्या है ?


दरअसल, पटना एयरपोर्ट के पास देर रात कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली जब हवा में कई चक्कर लगाने के बाद भी कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से पटना आ रही और मुंबई से पटना आ रही फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार की गयी इंडिगो की विमान संख्या 6E 5008 को वापस दिल्ली भेज दिया गया। इस विमान में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी सवार थे और उन्हें पटना आना था। लेकिन अनुमति नहीं मिलने कि वजह से उन्हें भी वापस दिल्ली लौटना पड़ा। 


वहीं मुंबई से आने वाली इंडिगो की विमान 6EK 5173 को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान दोनों फ्लाइट में सवार करीब 160-160 यात्री पटना नहीं पहुंच सके। इंडिगो की विमान 6EK 5173 लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ। वहीं इससे पहले पटना एयरपोर्ट के ऊपर लगभग कई चक्कर लगाने के बाद भी एटीसी ने पायलट को लैंड करने की अनुमति नहीं दी। पायलट बार-बार ATC के अधिकारियों के विमान को लैंड करने की अनुमति मांगता रहा। लेकिन, एटीसी के अधिकारियों ने मौसम ठीक नहीं होने के कारण विमान को कहीं और ले जाने का निवेदन किया। 


बताया जा रहा है कि काफी कम विजिबिलिटी रहने के कारण विमान को डायवर्ट कर दिया गया। बता दें, पटना एयरपाेर्ट पर मंगलवार की रात में घना काेहरा हाेने की वजह से दिल्ली और मुंबई से आने वाली इंडिगाे की फ्लाइट पटना आने के बाद डायवर्ट करनी पड़ी। एक घंटे तक काेहरा नहीं छटने के बाद इंडिगाे की पटना से दिल्ली जाने वाली विमान और पटना से मुंबई जाने वाली विमान भी उड़ान नहीं भर सकी। इस दौरान करीब 163 यात्री पटना एयरपाेर्ट पर फंसे रहे।