ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट के पूर्व CJ का मोबाइल हैक, अब मांगे जा रहे पैसे

PATNA : बिहार में साइबर अपराधियों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर हर दिन किसी न किसी को साइबर अपराधी अपने कब्जे में ले रहे हैं। इनका शिकार क्या आम और क्या ख़ास ह

BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट के पूर्व CJ का मोबाइल हैक, अब मांगे जा रहे पैसे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में साइबर अपराधियों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर हर दिन किसी न किसी को साइबर अपराधी अपने कब्जे में ले रहे हैं। इनका शिकार क्या आम और क्या ख़ास हरकोई हो रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी के मोबाइल नंबर को हैक कर लोगों से पैसे की मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उनके नम्बर से मैसेज भेज किसी से 55 हजार तो किसी से 45 हजार रुपये की मांग की जा रही है।


जानकारी के अनुसार पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी के मोबाइल नंबर को हैक कर लिया गया है। इसके बाद अब पटना में उनके जानने वाले कई सेवानिवृत्त न्यायाधीश, अधिकारी समेत अधिवक्ताओं को मैसेज भेज पैसे मांगा जा रहा है। साइबर अपराधी द्वारा इनलोगों को  मैसेज भेज 55 हजार से 45 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इकबाल अंसारी वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं।


बताया जा रहा है कि इकबाल अहमद अंसारी के मोबाइल नंबर से मैसेज कर कहा जा रहा है कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है। जैसे ही यूपीआई काम करने लगेगा पैसा वापस भेज देंगे। कइयों को पैसा दो से तीन घंटे के भीतर वापस करने का मैसेज भेजा गया है। पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन कइयों के पास जब इस तरह के मैसेज आए और उनके बीच बातचीत हुई तो सभी को माजरा समझ में आ गया।


इधर, हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं को भी ऐसे ही मैसेज आए हैं। मैसेज मिलने के बाद सभी हैरान रह गए। पूर्व मुख्य न्यायाधीश के मोबाइल पर संपर्क करने का कुछ लोगों ने प्रयास किया पर बात नहीं हो सकी। इस प्रकार का मैसेज पटना हाई कोर्ट के एक रजिस्टार सहित कई बड़े अधिकारियों को भी आया है।