ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना हाईकोर्ट में आज से फिजिकल सुनवाई, हफ्ते में एक दिन होगा वर्चुअल कोर्ट

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद अब सब कुछ सामान्य होता जा रहा है। राज्य सरकार ने पहले ही प्रदेश में सभी तरह की पाबंदी हटा ली है और अब पटना हाईकोर्ट में जो पाबंदियां लागू की

पटना हाईकोर्ट में आज से फिजिकल सुनवाई, हफ्ते में एक दिन होगा वर्चुअल कोर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद अब सब कुछ सामान्य होता जा रहा है। राज्य सरकार ने पहले ही प्रदेश में सभी तरह की पाबंदी हटा ली है और अब पटना हाईकोर्ट में जो पाबंदियां लागू की गई थी उन्हें भी वापस ले लिया गया है। पटना हाईकोर्ट में आज यानी सोमवार से आमने-सामने की सुनवाई शुरू हो रही है। 48 दिनों बाद फिजिकल कोर्ट यानी केसों पर आमने-सामने की सुनवाई शुरू हो रही है। सोमवार से गुरुवार तक चार दिन फिजिकल तो एक दिन शुक्रवार को वर्चुअल सुनवाई होगी।


हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा के मुताबिक पिछले दिनों पटना हाईकोर्ट समन्वय समिति और हाईकोर्ट प्रशासन के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है। सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। 


आपको याद दिला दें कि बीते साल 27 सितंबर से तीन जनवरी तक के 4 दिन फिजिकल और एक दिन वर्चुअल कोर्ट चला था। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद 4 जनवरी से हाईकोर्ट एक बार फिर से वर्चुअल मोड में काम करने लगा था लेकिन अब बिहार में संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद फिर से हफ्ते में 4 दिन फिजिकल कोर्ट और एक दिन वर्चुअल सुनवाई लागू करने का फैसला किया गया है।

टैग्स