ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना हाई कोर्ट ने बिहार बोर्ड पर लगाया दो लाख का जुर्माना, इस मामले में जारी किया सख्त आदेश

PATNA: पटना हाई कोर्ट ने सोमवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। मनोज कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए प

पटना हाई कोर्ट ने बिहार बोर्ड पर लगाया दो लाख का जुर्माना, इस मामले में जारी किया सख्त आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना हाई कोर्ट ने सोमवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। मनोज कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद की एकलपीठ ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने बिहार बोर्ड को आदेश दिया है कि वह जुर्माने की राशि को एक महीने के भीतर जमा कराए, इसके साथ ही साथ मुकदमा खर्च के नाम पर याचिकाकर्ता को 25 हजार रुपए देने का निर्देश दिया है। पूरा मामला BSEB की लापरवाही से जुड़ा है।


दरअसल, याचिकाकर्ता की बेटी ने साल 2017 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा दी थी। जब परिक्षा का रिजल्ट आया तो उसे संस्कृत विषय में फेल बताया गया। इसके बाद याचिकाकर्ता की बेटी सदमे में आ गई और उसने पढ़ाई छोड़ दी। बाद में याचिकाकर्ता ने सूचना के अधिकार के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से जानकारी मांगी। करीब डेढ़ साल बाद बिहार बोर्ड ने जानकारी दी कि उनकी बेटी को संस्कृत विषय में 77 नंबर मिले हैं।


बोर्ड की इस लापरवाही के कारण छात्रा के दो साल बर्बाद हो गए। हाई कोर्ट में BSEB के वकील ने बताया कि छात्रा को 77 अंक मिले थे लेकिन मार्क्सशीट में सिर्फ 3 नंबर दिए गए थे, जिसके कारण वह फेल हो गई थी। बोर्ड के इस लापरवाही पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और कहा कि बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण फर्स्ट क्लास से पास हुई छात्रा को फेल बताकर उसका करियर खराब किया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि बोर्ड पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारी से जुर्माने की राशि वसूल करे।