ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोकसेवक आवास पर डेहरी ऑन सोन के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी की पत्नी ने मुलाकात की। सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार को न्याय का पूरा भरोसा दिया और जिला प्रशासन को मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने के सख्त निर्देश दिये।

बिहार न्यूज
पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के चर्चित कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई अहम खुलासे किए। रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत किसी ठोस वस्तु से बेरहमी से पीटे जाने के कारण हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। सीएम ने मामले की स्पीडी ट्रायल का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। मृतक की पत्नी को उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर हाल में न्याय मिलकर रहेगा। 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डेहरी ऑन सोन के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी के मृत्यु से संबंधित प्रकरण में उनकी धर्मपत्नी ने लोकसेवक आवास पर मुलाकात की। परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय हर हाल में मिलेगा। साथ ही जिला प्रशासन को स्पीडी ट्रायल का निर्देश दिया। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।


बता दें कि 01 अगस्त को डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की औरंगाबाद के बारूण थाना इलाके में पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने उनके ड्राइवर मिथिलेश को गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गयी तब उसने हत्या का जुर्म कबूल लिया। लेकिन मृतक की पत्नी ने लोक जनशक्ति रामविलास पार्टी से डेहरी के विधायक पर गंभीर आरोप लगाये थे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।


 उधर इस हत्याकांड को लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हत्या गोली मारकर या धारदार हथियार से नहीं की गई थी। सिविल सर्जन ने बताया कि किसी ठोस वस्तु से बेरहमी से पिटाई किए जाने के कारण उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें आईं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव और शॉक के कारण उनकी मौत हो गई। 


टैग्स