ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना हाईकोर्ट में जल्द शुरू होगी फिजिकल सुनवाई, बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस से किया आग्रह

PATNA : कोरोना महामारी के कारन पिछले कई दिनों से बंद पटना हाईकोर्ट में जल्द ही चहल-पहल दिखाई देगी. हाईकोर्ट में फिजिकल हियरिंग शुरू करने के लिए बिहार स्टेट बार काउंसिल ने हाईक

पटना हाईकोर्ट में जल्द शुरू होगी फिजिकल सुनवाई, बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस से किया आग्रह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के कारन पिछले कई दिनों से बंद पटना हाईकोर्ट में जल्द ही चहल-पहल दिखाई देगी. हाईकोर्ट में फिजिकल हियरिंग शुरू करने के लिए बिहार स्टेट बार काउंसिल ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से आग्रह किया है. उच्च न्यायालय के साथ-साथ सूबे के सभी निचली अदालतों में भी 18 अगस्त से फिजिकल कोर्ट शुरू करने का निवेदन किया गया है.


बिहार स्टेट बार काउंसिल ने जनरल बॉडी की बैठक में यह निर्णय लिया और हाईकोर्ट समेत राज्य के सभी अदालतों में फिजिकल कोर्ट शुरू करने का आग्रह चीफ जस्टिस से किया. बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में अनलॉक 5 का एलान होने के बाद बार काउंसिल ने यह विचार किया है और कहा है कि मार्केट, मॉल, स्कूल, बिजनेस और कमर्शियल इकाइयां खुल गई हैं. इसे देखते हुए कोर्ट में भी फिजिकल सुनवाई शुरू होनी चाहिए. इस बैठक में बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा और बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा भी शामिल थे. 


बिहार स्टेट बार काउंसिल के कार्यवाहक सचिव अशोक कुमार ने बताया कि कुछ हाईकोर्ट ने भी फिजिकल कोर्ट चलाने की अनुमति दे दी है. वर्तमान स्थिति की वजह से मुकदमा लड़ने वालों और न्याय की आस लगाए लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह सर्वविदित तथ्य है कि राज्य के हरएक कोना में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, यहां तक कि कुछ स्थानों में नियमित रूप से बिजली का कनेक्शन भी उपलब्ध नहीं है.