ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस का निधन, न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र वर्मा ने दिल्ली में ली अंतिम सांस

PATNA : पटना हाई कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र वर्मा नहीं रहे।गुरुवार को लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।दोपहर करीब दो बजे इनका निधन हो गया।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना हाई कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र वर्मा नहीं रहे।गुरुवार को लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।दोपहर करीब दो बजे इनका निधन हो गया।


1951में जन्मे स्वर्गीय वर्मा 1976 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत पेशा की शुरुआत की और इन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच में जज नियुक्त किया गया।बाद में इन्हें उत्तराखंड हाई कोर्ट स्थान्तरित किया गया जहां इन्हें कई बार कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।उसके बाद उन्हें दुबारा इलाहाबाद हाई कोर्ट लाया गया।वहां से पटना हाई कोर्ट में बतौर जज स्थान्तरित किया गया।


2011 में न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र वर्मा ने पटना हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली और 2013 में सेवानिवृत्त हुये।सेवानिवृत्त के बाद लखनऊ में रह रहे थे।पिछले सप्ताह सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


डाक्टरों ने ब्रेन हैमरेज होने  की जानकारी दी।तीन दिन पहले उनका ऑपरेशन किया गया था लेकिन बचाया नही जा सका। पटना हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति पी सी वर्मा मुकदमों की त्वरित सुनवाई और निर्णय लेने की शैली के लिए वकीलों  के बीच  काफी सुर्खियों में रहे थे ।