ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिग ब्रेकिंग : पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को हुआ कोरोना, एम्स में भर्ती हुए संजय करोल

PATNA : देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी संक्रमण की रफ़्तार तेज हो गई है. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पटना हाईकोर्ट क

बिग ब्रेकिंग : पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को हुआ कोरोना, एम्स में भर्ती हुए संजय करोल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी संक्रमण की रफ़्तार तेज हो गई है. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल को कोरोना हो गया है. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है. 


कोरोना महामारी की दूसरी लहर इतनी तेजी से फ़ैल रही है कि सरकार ने हर किसी को सतर्कता बरतने की अपील की है. मंगलवार को सीएम नीतीश ने सभी जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान के साथ मीटिंग की और कई दिशानिर्देश दिए. सीएम ने ये भी कहा कि पिछले वाले कोरोना से नया वाला कोरोना ज्यादा खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है. इधर दूसरी ओर पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के कोरोना संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है. उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है. अन्य लोगों की भी कोरोना टेस्टिंग कराइ जा रही है.


आपको बता दें कि बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजय करोल कटिहार भी पहुंचे थे. मुख्य न्यायाधीश ने विभिन्‍न मंदिरों में की पूजा-अर्चना की थी. गोरखनाथ धाम मंदिर के साथ शहर स्थित मां काली मंदिर भी पहुंचे थे. इस दौरान कटिहार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला भी उनके साथ था.


कटिहार दौरे पर गए चीफ जस्टिस संजय करोल ने जिले के आलाधिकारियों से मिलकर जिले में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी. इस दौरान परिसदन में उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया गया था. इस दौरान जिला जज सहित कई न्यायिक पदाधिकारी, जिलाधिकारी कंवल तनुज, पुलिस कप्तान विकास कुमार, सदर एसडीपीओ अमरकांत झा, बारसोई एसडीएम पवन मंडल, बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, बीडीओ आजमनगर सुनील कुमार मिश्र, अंचलाधिकारी अमर कुमार राय कई अधिकारी भी भी मौजूद थे.


गोरखनाथ धाम मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद उन्होंने बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की. बाद में उन्होंने पार्वती मंदिर, संकट मोचन मंदिर सहित काली मंदिर में भी पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद गरीब बच्चों के बीच  प्रसाद वितरण किया और बच्चों को दान भी दिया था. आपको बता दें कि बिहार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करौल बुधवार की सुबह कैपिटल एक्सप्रेस से कटिहार पहुंचे थे. मुख्य न्यायाधीश स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस गए थे.

टैग्स