ब्रेकिंग
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिल

Bihar News: जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने बिहार लोक भवन में पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार लोक भवन में पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस वी. कामेश्वर राव का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत बिहार सरकार के कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस के रूप में जिम्मेदारी संभाली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।



जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद के लिए की थी। कॉलेजियम ने 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में उनके नाम की सिफारिश की थी। इससे पहले पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय 11 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ जज जस्टिस सुधीर सिंह कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।



जस्टिस वी. कामेश्वर राव का जन्म 7 अगस्त 1965 को हुआ था। उन्होंने 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने मार्च 1991 में दिल्ली बार काउंसिल में अपना पंजीकरण कराया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) समेत विभिन्न न्यायिक मंचों पर करीब दो दशकों तक वकालत की। वर्ष 2010 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया।



जस्टिस वी. कामेश्वर राव को सेवा मामलों, श्रम कानून, संवैधानिक और प्रशासनिक कानून के साथ-साथ मध्यस्थता से जुड़े मामलों में विशेषज्ञता हासिल रही है। 17 अप्रैल 2013 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद 18 मार्च 2015 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।



वर्ष 2024 में उनका स्थानांतरण कर्नाटक हाईकोर्ट किया गया। मई 2025 में उन्होंने वहां कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद जुलाई 2025 में वह फिर दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रूप में लौटे। अब जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। उनके शपथ ग्रहण के साथ बिहार की न्यायिक व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता