ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना के गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं और पुजारी के बीच विवाद, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Patna News: पटना सिटी के गायघाट स्थित गौरी शंकर मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं और कथित पुजारी के बीच विवाद हो गया। मंदिर का गेट करीब दो घंटे बंद रहने के बाद महिलाओं और पुजारी के बीच धक्का-मुक्की हुई।

Patna News
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Patna News: सावन की अंतिम सोमवारी पर पटना सिटी के गायघाट स्थित गौरी शंकर मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं और एक कथित पुजारी के बीच विवाद हो गया। मंदिर का मुख्य गेट करीब दो घंटे तक बंद रहने और श्रद्धालुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप के बाद महिलाओं और पुजारी के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



दो घंटे तक बंद रहा मंदिर का मुख्य गेट

श्रद्धालुओं के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे मंदिर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। करीब 9:15 बजे इसे आम दर्शनार्थियों के लिए खोला गया। बताया गया कि मंदिर के अंदर पुजारी द्वारा अभिषेक किए जाने के कारण गेट बंद रखा गया था।



सावन की अंतिम सोमवारी होने के कारण मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। ऐसे में करीब दो घंटे तक मुख्य गेट बंद रहने से भीड़ बढ़ती गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



गेट खुलने के बाद बढ़ा विवाद

एक महिला ने आरोप लगाया कि वह मंदिर के मुख्य गेट के पास खड़ी थीं। गेट खुलने के बाद श्रद्धालु अंदर जाने लगे तो एक पुजारी ने कथित तौर पर उन्हें धक्का देकर गेट से हटाने की कोशिश की। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मंदिर परिसर में हंगामा शुरू हो गया।



उनका यह भी आरोप था कि मंदिर के दूसरे गेट से कथित तौर पर पैसे लेकर कुछ लोगों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा था। कुछ श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद महिलाओं और पुजारी के बीच धक्का-मुक्की और थप्पड़बाजी होने की बात सामने आई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



पुलिस को नहीं मिली लिखित शिकायत

आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को देखते हुए मंदिर परिसर में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर थाने में फिलहाल कोई सूचना या लिखित शिकायत नहीं मिली है।



थानाध्यक्ष के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं राजस्व पदाधिकारी कवि कुमार से घटना के संबंध में सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।



सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सावन की अंतिम सोमवारी को देखते हुए पटना के प्रमुख शिव मंदिरों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। इसके बावजूद गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं और पुजारी के बीच विवाद, धक्का-मुक्की और कथित दुर्व्यवहार की घटना ने मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता