ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा: नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, कमरे से मिले 1000 नशीले इंजेक्शन

Bihar Crime News: पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। जोगिया टोली इलाके में छापेमारी के दौरान एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 1000 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिससे इलाके में...

बिहार में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा: नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, कमरे से मिले 1000 नशीले इंजेक्शन
बिहार में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा
© ai
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से करीब 1000 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता था.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोगिया टोली इलाके में एक मकान के अंदर नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ाई और पुख्ता जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.


जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी जोगिया टोली में एक मकान में किराए पर रह रहे थे. तलाशी लेने पर कमरे से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए. पुलिस के अनुसार बरामद इंजेक्शन की संख्या करीब 1000 है, जिनमें एविल समेत कई प्रकार के नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन शामिल हैं.


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शिवम नाम का युवक शामिल है, जो वैशाली जिले के राघोपुर का रहने वाला है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी बाजार में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने का काम करते थे और नशे के आदी लोगों को इसे बेचते थे.


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनसे वे इंजेक्शन खरीदते थे. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है ताकि सप्लाई चेन का पूरा खुलासा किया जा सके.