ब्रेकिंग
पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल

पटना में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दो परिवारों में पसरा मातम

पटना के फतुहा में शादी से एक दिन पहले सड़क हादसे में दूल्हे अक्षय कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। शनिवार को अक्षय की शादी होनी थी, लेकिन हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। फतुहा में शादी से ठीक एक दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूल्हे की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को फतुहा फोरलेन आरओबी के पास हुआ। मृतक की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के चकचितु गांव निवासी सुधीर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में हुई है। शनिवार को अक्षय की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं।



परिजनों के अनुसार, अक्षय की शादी नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के खपरहा गांव में तय हुई थी। शुक्रवार शाम उसके घर पर मंडप और हल्दी की रस्म होनी थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार सुबह अक्षय अपनी बाइक से फतुहा के सूपनचक स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहा था।



इसी दौरान जब वह फतुहा फोरलेन आरओबी पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अक्षय बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।



हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अक्षय को तत्काल फतुहा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अक्षय का शव देखते ही वहां चीख-पुकार मच गई।



पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की रस्मों की तैयारी चल रही थी, वहां मातम पसर गया। उधर, दुल्हन के घर में भी इस खबर के बाद शोक का माहौल है।



अक्षय अपने परिवार का इकलौता बेटा था और घर का एकमात्र सहारा माना जाता था। पिता सुधीर सिंह ने अपने बेटे से कई उम्मीदें लगा रखी थीं। बेटे की शादी को लेकर परिवार में काफी उत्साह था, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया।



इकलौते बेटे का शव देखकर पिता सुधीर सिंह गहरे सदमे में चले गए। वे बार-बार बेहोश हो रहे थे। अक्षय की असमय मौत से दोनों परिवारों की शादी की खुशियां हमेशा के लिए मातम में बदल गईं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता