ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

पटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Patna News: पटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड की है, जहां बीच सड़क पर एक चलती बाइक अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई।



बताया जा रहा है कि बाइक में अचानक आग लगने के बाद चालक ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।



एहतियातन अग्निशमन विभाग, पटना को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, बाइक में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।



आग बुझने के बाद बीच सड़क पर जली हुई बाइक को हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता