ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Patna Encounter: कुख्यात अपराधी अंगेश कुमार एनकाउंटर में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग

Patna Encounter: पटना के खुसरुपुर में कुख्यात अंगेश कुमार पुलिस एनकाउंटर में घायल। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, इलाज जारी।

Patna Encounter
पटना SSP
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna Encounter: पटना के खुसरुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधी अंगेश कुमार के बीच मुठभेड़ हुई है। हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के डेढ़ दर्जन मामलों में वांछित अंगेश ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


खुसरुपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के करीब डेढ़ दर्जन मामलों में वांछित अंगेश कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटी गई संपत्ति और घटनाओं में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए उसे संबंधित स्थानों पर ले जाया जा रहा था।


इसी दौरान अंगेश ने छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और कस्टडी से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें अंगेश घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इस बारे में बात करते हुए पटना SSP अवकाश कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस लूटी गई संपत्ति और हथियारों की बरामदगी के लिए जांच तेज कर रही है। अंगेश के आपराधिक इतिहास की भी गहन पड़ताल की जा रही है।