ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Patna News: पटना में बिहार का पहला डबल डेकर पुल बनकर तैयार, सीएम नीतीश इस दिन देंगे बड़ी सौगात

Patna News: पटना के अशोक राजपथ पर राज्य का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। यह फ्लाईओवर गांधी मैदान से एनआईटी तक तीन लेयर में सफर की सुविधा देगा।

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के ऐतिहासिक अशोक राजपथ पर बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर अब तैयार हो गया है। गांधी मैदान से लेकर एनआईटी तक इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की शुरुआत बुधवार से हो रही है। शहरवासी अब तीन स्तरों पर यात्रा का अनुभव कर सकेंगे।


इस डबल डेकर फ्लाईओवर में ग्राउंड लेवल पर 5.50 मीटर चौड़ी दो समानांतर सर्विस लेन बनाकर आमजनों के लिए यातायात को सुगम बनाया गया है। पहली मंजिल से कृष्णा घाट से बीएन कॉलेज तक आवागमन की सुविधा दी गई है। दूसरी मंजिल से कारगिल चौक से एनआईटी की दिशा में ट्रैफिक को निर्देशित किया गया है।


इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा 422 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में बन रहे इस फ्लाईओवर के लिए बीएन कॉलेज, सेंट मेरी चर्च, पीरबहोर थाना, पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय की बाउंड्री को हटाकर सर्विस लेन चौड़ी की गई।


इस परियोजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 सितंबर 2021 को की थी। निर्धारित 36 माह की समयसीमा के मुकाबले यह फ्लाईओवर सिर्फ 8 महीने की देरी से, यानी 44 महीनों में पूरा किया गया है। इसका लोकार्पण 11 जून 2025 को होगा। इस डबल डेकर फ्लाईओवर के चालू होने के बाद अब राज्य के किसी भी हिस्से से पीएमसीएच तक पहुंचने के चार विकल्प उपलब्ध होंगे। 


पहला विकल्प जेपी गंगा पथ से दीदारगंज और दीघा की ओर से, गांधी मैदान की ओर से सर्विस लेन के माध्यम से, पटना सिटी (पटना साहिब) की ओर से डबल डेकर फ्लाईओवर द्वारा और सीधे पीएमसीएच पार्किंग तक डबल डेकर फ्लाईओवर से पहुंचने की सुविधा होगी। पीएमसीएच की मल्टी लेवल पार्किंग को भी तीन अलग-अलग लेनों के माध्यम से अशोक राजपथ और फ्लाईओवर से जोड़ा गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता