ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

पटना में बढ़ रहा साइबर क्राइम.. डॉक्टर ने KYC के लिए लिंक को किया क्लिक तो खाते से गायब हो गए 1.64 लाख रुपये

PATNA : राजधानी में साइबर अपराधियों का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है. आप सावधान हो जाइये. क्योंकि अपराधी अब क्राइम के नए नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही साइबर क्राइम का एक मामला कदमकुआं था

पटना में बढ़ रहा साइबर क्राइम.. डॉक्टर ने KYC के लिए लिंक को किया क्लिक तो खाते से गायब हो गए 1.64 लाख रुपये
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी में साइबर अपराधियों का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है. आप सावधान हो जाइये. क्योंकि अपराधी अब क्राइम के नए नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही साइबर क्राइम का एक मामला कदमकुआं थाने में आया है. दरअसल साइबर बदमाशों ने इस बार मछुआ टोली स्थित कुमार आइसेंटर के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर शरत कुमार को 1.64 लाख का चूना लगा दिया है. यह निकासी 3 बार में 50 हजार से अधिक शातिरों ने निकाल लिया. जब तक ATM ब्लॉक होता तब तक 1.64 लाख रुपये निकल गये. 


मिली जानकरी के अनुसार सोमवार को डॉक्टर शरत दिनकर चौक से मछुआटोली आर्य कुमार रोड स्थित क्लिनिक की ओर जा रहे थे. ईएसआई दौरान  उन्हें एक कॉल आया. कॉल करने वाला ने बोला कि वह दीपशिखा गैस एजेंसी से बोल रहा है और कहा कि आपको गैस सिलिंडर लेना है कि नहीं? डॉक्टर ने कहा कि हां लेना है. तो उसने कहा कि इसके लिए उन्हें KYC करना होगा और उसने एक लिंक भेज कर उसमें दस रुपये ट्रान्सफर को कहा. 


इसके बाद डॉक्टर ने लिंक को क्लिक किया और उसमें दी गयी एटीएम कार्ड से जुड़े सभी जानकारी को डाल दिया. एसजे बाद तुरंत एक मिनट के बाद उन्हें लगातार तीन मैसेज आये, जो उनके खाता से रकम निकासी के थे. डॉक्टर ने मैसेज देखते ही होश उड़ गये और ठगे जाने का अहसास हुआ और तुरंत बैंक पहुंचे. उन्होंने अपने खाता और एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया, लेकिन तब तक उनके खाते से 1.64 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी. डॉक्टर ने कहा कि बैंक को चाहिए कि अगर 50 हजार से अधिक रकम की निकासी हो रही है तो पहले ग्राहक को सूचित करें. अगर बैंक उन्हें सूचित करता तो उनके रुपये बच जाते.


इस संबंध में डॉक्टर शरत कुमार ने कदमकुआं थाने में अज्ञात साइबर बदमाशों के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. डॉक्टर के एचडीएफसी के खाते से बदमाशों ने निकासी की.

टैग्स