ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Patna News: जिलाधिकारी का विकास स्थलों पर निरीक्षण, जमीनी हकीकत देख दिए यह निर्देश

Patna News: पटना जिलाधिकारी एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं और विकास योजनाओं का स्थल-निरीक्षण कर रहे हैं. DM ने निरीक्षण की शुरुआत सगुना मोड़–खगौल रोड पर स्थित रैंप क्षेत्र से की.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
4 मिनट

Patna News: पटना जिलाधिकारी एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं और विकास योजनाओं का स्थल-निरीक्षण कर रहे हैं। दरअसल, पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने शनिवार को दानापुर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर, कन्हौली बस टर्मिनल के भूमि अधिग्रहण कार्य, ट्रैफिक प्रबंधन तथा अन्य कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने, मुआवजा वितरण प्रक्रिया को पूर्ण करने और समयसीमा के अंदर योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।


बता दें कि निरीक्षण की शुरुआत सगुना मोड़–खगौल रोड पर स्थित रैंप क्षेत्र से हुई, जहां से दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का प्रारंभ बिंदु है। जिलाधिकारी ने परियोजना के एलाइनमेंट का अवलोकन करते हुए गाड़ीख़ाना, कन्हौली–शेरपुर एलाइनमेंट, पाटलि बस स्टेशन तथा दानापुर बिहटा रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को अवशेष कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने को कहा।


जिलाधिकारी ने बताया कि दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर पटना और बिहटा के बीच आवागमन को सहज और सुगम बनाने वाली जनहित की एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे सितंबर 2026 तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है। परियोजना के अंतर्गत 22 ग्रामों में भूमि अधिग्रहण किया गया है, जिसमें कुल 104.005 एकड़ भूमि शामिल है। अब तक 1067 रैयतों को ₹154.94 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। भूमि और संरचना से संबंधित अवशेष मुआवजा भुगतान को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिए गए हैं।


निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि निर्माण कार्य के चलते उत्पन्न ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक यातायात प्रबंधन की भी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, अतिक्रमण हटाने और प्रभावित संरचनाओं के नियमानुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया भी चल रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जा रही है और किसानों को उनके अधिकार के अनुसार उचित राशि दी जा रही है।


जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एनएचएआई और अन्य क्रियान्वयन एजेंसियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटना जिले में विकासात्मक और लोक-कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति संतोषजनक है और जो भी छोटी-मोटी समस्याएँ सामने आती हैं, उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स को विश्वास में लेकर योजनाओं को जनता के हित में समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।


इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि दानापुर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, बिहटा सैन्य हवाई अड्डे पर सिविल इन्क्लेव का निर्माण, कन्हौली बस स्टैंड, तथा अन्य कई योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो रहा है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।


अंत में, जिलाधिकारी ने दोहराया कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप, जनता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़कों, पुलों, यातायात व नगरीय सौंदर्यीकरण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने यह आश्वस्त किया कि सभी परियोजनाएँ तय समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी और इससे क्षेत्र की जनता को उत्कृष्ट सुविधाएं एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।