ब्रेकिंग
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पटना-दिल्ली के बीच कब से चलेगी वंदे भारत स्लीपर? दिवाली-छठ से पहले चर्चा तेज, जानें ट्रेन की खासियत

पटना-दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की चर्चा तेज है। दिवाली और छठ से पहले इसके शुरू होने की खबरों के बीच यात्रियों की उम्मीद बढ़ी है, हालांकि रेलवे ने अभी ट्रेन के संचालन, समय और शेड्यूल को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Patna Delhi Vande Bharat Sleeper
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Patna Delhi Vande Bharat Sleeper: त्योहारों के सीजन से पहले बिहार आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिवाली और छठ से पहले पटना और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, भारतीय रेलवे की ओर से अभी तक इस ट्रेन के संचालन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ट्रेन का समय और शेड्यूल भी फिलहाल तय नहीं हुआ है।



दरअसल, दुर्गा पूजा के साथ ही बिहार में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दिवाली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में अभी से सीटों की मांग बढ़ गई है। कई ट्रेनों में टिकट उपलब्ध नहीं हैं, जबकि कई में वेटिंग लिस्ट लंबी हो चुकी है।



इसी बीच पटना-दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की चर्चा ने यात्रियों की उम्मीद बढ़ा दी है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण फिलहाल यात्रियों को इस ट्रेन के संचालन को लेकर इंतजार करना होगा।



प्रस्तावित ट्रेन में 827 यात्रियों की क्षमता

जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होने की बात कही जा रही है। इनमें 11 एसी थ्री-टियर कोच में 611 सीटें, चार एसी टू-टियर कोच में 188 सीटें और एक एसी फर्स्ट क्लास कोच में 24 सीटें होने की जानकारी सामने आई है। इस तरह पूरी ट्रेन में करीब 827 यात्रियों के सफर करने की क्षमता होगी। हालांकि, इन कोच और सीटों की संख्या की भी आधिकारिक पुष्टि रेलवे की ओर से अभी नहीं की गई है।



पटना-दिल्ली के बीच चलती हैं कई प्रीमियम ट्रेनें

फिलहाल पटना-दिल्ली रूट पर राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस और गरीब रथ जैसी प्रमुख ट्रेनें चलती हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर करीब 12 से 14 घंटे तक का समय लग सकता है। अगर पटना-दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होती है, तो तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर यात्रा अनुभव के कारण यह मौजूदा प्रीमियम ट्रेनों के लिए एक नई प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकती है।



फ्लाइट और होटल जैसी सुविधाओं का दावा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें यूएसबी चार्जिंग पॉइंट के साथ रीडिंग लैंप, रियल टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, हाई-स्पीड वाई-फाई और इन्फोटेनमेंट स्क्रीन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।



इसके अलावा ट्रेन में मॉड्यूलर पैंट्री, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट और ऊपरी बर्थ तक पहुंचने के लिए सुरक्षित सीढ़ियों जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। एसी फर्स्ट क्लास में गर्म पानी के शावर की सुविधा का भी प्रावधान है। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बर्थ की व्यवस्था भी की गई है।



सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक

यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन में कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट, ऑटोमैटिक प्लग डोर और प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। ऐसे में अगर पटना-दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू होता है, तो त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को तेज और आधुनिक रेल यात्रा का विकल्प मिल सकता है। फिलहाल यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता