ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Patna Crime: बेलगाम अपराधियों ने गोलगप्पा खा रहे दो मासूम बच्चों को गोली मारी, एक कंपाउंडर को भी लगी गोली

Patna Crime : पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. अब मासूम बच्चे भी उनकी गोलियों के शिकार बन रहे हैं. बदमाशों ने गोलगप्पा खा रहे दो मासूम बच्चों को भी गोली मार दी है.

Patna Crime
crime in patna
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने सड़क किनारे गोलगप्पा खा रहे दो मासूम बच्चों को ही गोली मार दी. अपराधियों की फायरिंग से एक रिटार्यड कंपाउंडर भी घायल हो गया. ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधी आराम से निकल गये.


खगौल में हुई घटना

घटना खगौल थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड की है. शनिवार की रात 3 अपराधियों ने ने कई राउंड फायरिंग की. इस घटना में 2 नाबालिग बच्चों समेत 3 लोगों को गोली लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  'बदमाशों का निशाना कोई और था लेकिन उसकी चपेट में मासूम बच्चे आ गये. अपराधियों की गोली के शिकार पास में गोलगप्पे खा रहे दो बच्चे भी हो गए. 


अपराधियों की गोली से गोलगप्पे खा रही 11 साल की बच्ची परी घायल हुई है. उसके सीने और हाथ में गोली लगी है. फिलहाल उसे पटना AIIMS में भर्ती कराय़ा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बच्ची के सीने में एक छर्रा फंसा हुआ है. वहीं, गोलगप्पे के ठेले के पास खड़े 10 साल के अनुराग के पैर में भी गोली लगी है. 


किसी और को मारने आये थे अपराधी

स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने रिटायर्ड कंपाउंडर सुजीत कुमार पर फायरिंग की थी, लेकिन उसकी चपेट में मासूम बच्चे आ गये. अपराधियों की गोली से घायल सुजीत कुमार और अनुराग नाम के बच्चे को इलाज के लिए सगुना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


मौके से 3 खोखे मिले 

घटना की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 3 खोखे मिले हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद फुलिया टोला की तरफ फरार हो गए. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है. लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड कंपाउंडर सुजीत जमीन की दलाली का काम करता है. हाल ही में उसने खगौल गांधी स्कूल के पीछे अपना घर बनाया है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की है। फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद पटना के सिटी SP पश्चिमी सरथ आर एस और दानापुर ASP भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने FSL की टीम बुलाकर भी जांच करायी है. आसपास लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके. 


दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी में घायल हुए तीन लोगों का इलाज चल रहा है. फिलहाल वे बयान देने की स्थिति में नहीं है. परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं. इसलिए घटना के कारणो का पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस छानबीन करने में लगी है. जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पायेगा.