ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Patna Crime News: तिलक समारोह में गया हुआ था पूरा परिवार, इधर बंद घर में हो गई लाखों की चोरी

PATNA: यदि आप भी घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिये हैं। एक साथ पूरा परिवार घर छोड़कर नहीं जाए। पटना के फतुहा में ब

Patna Crime News: तिलक समारोह में गया हुआ था पूरा परिवार, इधर बंद घर में हो गई लाखों की चोरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: यदि आप भी घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिये हैं। एक साथ पूरा परिवार घर छोड़कर नहीं जाए। पटना के फतुहा में बदमाशों ने ऐसे ही घर को निशाना बनाया। घर के सभी सदस्य पास स्थित कम्युनिटी हॉल में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गये हुए थे। घर पर कोई नहीं था जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जिस घर में चोरी हुई उसी घर के बेटे के तिलक समारोह में परिवारवाले शामिल होने के लिए गये हुए थे। 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक रिटायर्ड कर्मी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहने, कैश और कीमती सामान की चोरी कर ली। पीड़ित रामगति सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके बेटे का तिलक समारोह था। स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में तिलक समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर में ताला बंद कर वहां पहुंचे थे। सभी तिलक समारोह में व्यस्त थे उधर सन्नाटे का फायदा उठाकर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। 


तिलक के बाद जब सभी घर लौटे तब देखा कि ताला टूटा हुआ है और घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोडरेज की अलमारी से करीब ढाई लाख रुपये का गहना, 90 हजार कैश और अन्य कीमती सामान गायब थे। चोरों ने रिश्तेदारों का सामान भी नहीं छोड़ा। घर की हालत देखकर पूरा परिवार सकते में आ गया। अचानक शादी की खुशियां गम में तब्दिल हो गयी।  पीड़ित ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और थाने में शिकायत दर्ज करायी। सूचना मिलने के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि उन्हें पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद अब इलाके के लोग इतने डरे हुए हैं कि पूरे घर के बंद करके शादी समारोह में जाने से भी डर रहे हैं।