ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे हैं...संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार, 69 की मौत

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना के लगातार बढ़ रहे आंकड़े अब डराने लगे हैं. हर कदम पर कोरोना का खतरा है. लोग कब, कहां और कैसे संक्रमण की जद में आ जा रहे हैं इसका कोई पता नहीं चल पा रहा.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना के लगातार बढ़ रहे आंकड़े अब डराने लगे हैं.  हर कदम पर कोरोना का खतरा है. लोग कब, कहां और कैसे संक्रमण की जद में आ जा रहे हैं इसका कोई पता नहीं चल पा रहा.

शुक्रवार को पटना में पीएमसीएच के 11 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 498 नए कोरोना मरीज मिले. संक्रमितों में  पीएमसीएच के 2 डॉक्टर, नर्स सहित अन्य कर्मी शामिल . इसके साथ ही राजधानी में संक्रमितों की संख्या 15625 हो गई है.

वहीं अब तक कोरोना को हराने वाले लोगों की संख्या 11592 हो गई है. वहीं एक्टिव केसों की संख्या  3964  है. जबकि 69 लोगों की मौत हो गई है. वहीं
सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को प्राइवेट अस्पतालों ने 15 संक्रमित लोगों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया है, जबकि उक्त मरीजों की जांच रिपोर्ट 10 दिन पहले ही आ चुकी थी. यानि के अस्पताल ने उन मरीजों का आंकड़ा अपलोड किया है, जो उनके यहां से डिस्चार्ज किए गए हैं.