ब्रेकिंग
मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?

पटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेट

Patna LPG Price: पटना में 1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है, जिससे कारोबारियों को राहत मिलेगी। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें क्या...

पटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेट
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna LPG Price: पटना में 1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये की कटौती की गई है. नई दर लागू होने के बाद अब पटना में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 3032.50 रुपये में मिलेगा. हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से 1 अगस्त से एलपीजी की संशोधित कीमतें लागू कर दी गई हैं. हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों की ओर से एलपीजी की कीमतों की समीक्षा की जाती है. इस बार कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग जैसे कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.


पटना में अब 3032.50 रुपये में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर

नई दर के मुताबिक पटना में 19 किलो के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 3032.50 रुपये हो गई है. पहले इसके लिए 3241.50 रुपये चुकाने पड़ते थे. यानी कीमत में सीधे 209 रुपये की कमी की गई है.


कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में इस कटौती का सीधा फायदा उन कारोबारियों को मिलेगा, जो होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और दूसरे व्यावसायिक कामों में बड़ी मात्रा में एलपीजी का इस्तेमाल करते हैं. सिलेंडर की कीमत कम होने से इनके ईंधन खर्च में कुछ कमी आने की उम्मीद है.


घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार राहत नहीं मिली है. ज्योति कलश गैस एजेंसी की ओर से जारी मूल्य सूची के अनुसार 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर पहले की तरह 1040 रुपये में ही मिलेगा.


इसके अलावा 5 किलो का घरेलू सिलेंडर 386 रुपये और 10 किलो का कंपोजिट सिलेंडर 750 रुपये में उपलब्ध रहेगा. इन दोनों श्रेणियों की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.


अन्य सिलेंडरों की नई कीमतें

  • 5 किलो एफटीएल सिलेंडर (रिफिल) - 840.50 रुपये
  • 2 किलो एफटीएल पीओएस सिलेंडर (रिफिल) - 351 रुपये
  • 47.5 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर - 7574.50 रुपये
  • 19 किलो एक्स्ट्राटेज सिलेंडर - 3055 रुपये


1 अगस्त से लागू हुई नई दर

आईओसीएल की ओर से जारी संशोधित एलपीजी दरें 1 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं. तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं. अगस्त में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की कटौती की गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों को पहले की तरह ही रखा गया है.