ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना कोका कोला कंपनी फैक्ट्री के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन, बिना नोटिस मैनेजमेंट ने काम से निकाला

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया से आ रही है जहां कोका कोला फैक्ट्री के बाहर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन मजदूरों आरोप है कि कोका कोला इंडिया प्रबंधन

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया से आ रही है जहां कोका कोला फैक्ट्री के बाहर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन मजदूरों आरोप है कि कोका कोला इंडिया प्रबंधन ने उन्हें बिना किसी नोटिस के काम से हटा दिया है। 

छुट्टी किए जाने से नाराज मजदूरों ने फैक्ट्री में काम करने वाले अस्थाई मजदूरों ने कोका कोला फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। ठेका मजदूर यूनियन के प्रमुख पवन सिंह ने बताया है कि पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोका कोला फैक्ट्री में तकरीबन दो सौ से ढाई सौ मजदूर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं। इनमें से लगभग 100 की छुट्टी मैनेजमेंट ने बिना किसी नोटिस के कर दी है। हालांकि इनके सेटलमेंट को लेकर मैनेजमेंट से अभी बातचीत चल रही थी लेकिन छठ पर्व के बाद अचानक से यह फैसला कर लिया गया। 

फर्स्ट बिहार झारखंड ने इस मामले में फैक्ट्री मैनेजर देवजीत शर्मा के मोबाइल फोन पर संपर्क किया लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।