ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

पटना सिविल कोर्ट परिसर में दर्दनाक हादसा, बार काउंसिल ने की मुआवजे की घोषणा

PATNA: पटना सिविल कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। इस घटना में दो वकीलों की मौत की खबर आ रही है। जबकि कई के झुलसने क बात भी सामने

पटना सिविल कोर्ट परिसर में दर्दनाक हादसा, बार काउंसिल ने की मुआवजे की घोषणा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना सिविल कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। इस घटना में दो वकीलों की मौत की खबर आ रही है। जबकि कई के झुलसने क बात भी सामने आ रही है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से मृतकों के आश्रित को पांच लाख रूपया और घायलों को 50 हजार रूपया मुआवजा दिया जाएगा। वही बार काउंसिल ऑफ स्टेट भी मृतक के परिजन को एक लाख और घायलों को 50 हजार देगी। 


दरअसल, हर दिन की तरह बुधवार को भी कोर्ट में न्यायिक कार्य चल रहा था। इसी दौरान कोर्ट परिसर में लगा ट्रांसफार्मर अचानक ब्लास्ट कर गया। जोरदार धमाके से पूरा कोर्ट और आसपास का इलाका दहल गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में दो वकीलों की मौत हो गयी जबकि अन्य लोग इस हादसे में झुलस गए।


मिली जानकारी के अनुसार अबतक दो वकीलों की मौत की बात सामने आ रही है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम कोर्ट पहुंची है और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं पुलिस ने झुलसे लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। इस घटना के विरोध में अन्य वकील कोर्ट परिसर में धरना पर बैठ गए और मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। 


घटना की सूचना मिलते ही बार काउंसिल के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। वही डीएसपी और कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बार काउंसिल के सदस्य ने पूरी घटना की जानकारी ली। कहा कि ट्रांसफार्मर के जलने से दो वकीलों की मौत हुई है वही कुछ लोग घायल हैं यह बेहद दुखद घटना है। 


मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया की बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को घटना की जानकारी दी गयी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से मृतकों के आश्रित को पांच लाख रूपया और घायलों को 50 हजार रूपया मुआवजा दिया जाएगा। वही बार काउंसिल ऑफ स्टेट भी मृतक के परिजन को एक लाख और घायलों को 50 हजार देगी। किसके नाम से चेक बनेगा यह डिटेल मांगा गया है। 


टैग्स